search

एटा में कड़ी तलाशी के बाद भाई दूज पर जेल पर पहुंची 568 महिलाएं

LHC0088 2025-10-23 23:37:31 views 1297
  



जागरण संवाददाता, एटा। जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की दूज के लिए जेल प्रशासन ने तैयारियां की थीं। उसी को लेकर गुरूवार के दिन सुबह से शाम तक बहनों की कतार लगी रही। जिसे लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच 568 महिलाओं का जेल में प्रवेश कराया गया। जिनके साथ दो सौ से अधिक बच्चे भी महिलाओं के साथ जेल के अंदर पहुंचे। पुलिस को भी जेल पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रशासन ने पहले से शुरू कर दी थीं तैयारियां

जेल में निरूद्ध बंदियों की दूज के लिए जेल प्रशासन ने कई दिन पहले से तैयारियां की थीं। जिसमें महिलाओं को कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिलाने के लिए बेरीकेटिंग कराई गई थी। जिसे लेकर एक के बाद एक महिला को तलाशी के बाद जेल के अंदर दाखिल होने दिया।

जेल प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुलिस की भी मदद ली। जिसमें पुलिस ने जेल के बाहर से लेकर अंदर तक कड़ी तलाशी करते हुए बहनों को दूज के लिए जाने दिया। दूज के त्योहार पर जिला कारागार में 568 महिलाएं दाखिल हुईं। जिनके साथ 213 बच्चे भी जेल में साथ गए। जेल के अंदर सुरक्षा को लेकर कड़ी तलाशी कराई गई। दूज का कार्यक्रम सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक चला। वहीं जेल अधीक्षक अंकेक्षिता ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच जेल में दूज कराई गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138