search

लुधियाना में पुरानी रंजिश के चलते तीन दोस्तों पर हमला, एक की टांग में लगी गोली

LHC0088 2025-10-23 10:38:06 views 762
  

लुधियाना: पुरानी दुश्मनी में तीन दोस्त घायल, एक को लगी गोली



जागरण संवाददाता, लुधियाना। बहादुरके रोड क्षेत्र में पुरानी रंजिश के कारण कुछ बदमाशों ने तीन दोस्तों पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में एक व्यक्ति की टांग पर गोली लगी, जबकि अन्य दो पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घायल राजा, गग्गू और उनके एक अन्य साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गग्गू ने बताया कि वे मंगलवार रात भामियां क्षेत्र से अपने दोस्तों राजा और अन्य के साथ बस्ती जोधेवाल की ओर आ रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे 25 से 30 युवकों का एक समूह, जो अलग-अलग बाइक पर सवार थे, उनके पीछे लग गया। गग्गू के अनुसार हमलावरों ने गोली चलाई, जो राजा की टांग पर लगी।

इसके बाद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गग्गू के सिर और बाजू पर दात से वार किया। इसके बाद तीसरे साथी पर भी हमला किया गया। वारदात के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को छुट्टी मिल गई, जबकि राजा का इलाज जारी है।

उधर, एसएचओ दिलवीर सिंह ने बताया कि विवाद हुआ है। फिलहाल सलेमटाबरी और हमारे थाने की पुलिस मिलकर वेरीफाई कर रहे हैं कि मामला हुआ कहां था? सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138