search

MI में होगी ईशान किशन की वापसी! रोहित के भविष्य का भी होगा फैसला; इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

LHC0088 2025-10-23 03:36:19 views 1274
  

मुंबई इंडियंस में हो सकती है ईशान किशन की वापसी। फाइल फोटो



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियां कुछ प्लेयर्स को ट्रेड कर सकती है। इसमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर चर्चा काफी तेज है। उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ईशान किशन में काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है। मुंबई उनको एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल कर सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ईशान किशन से मुंबई इंडियंस ने बातचीत है। हालांकि, अब तक कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। सिर्फ मुंबई इंडियंस ही नहीं बल्कि कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स भी ईशान किशन में रुचि दिखा रही हैं। लेकिन, इस रेस में मुंबई इंडियंस आगे दिख रही है। ईशान किशन ने भी कई बार मुंबई इंडियंस के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था।
किशन के होने से मुंबई को फायदा

अब ऐसे में सवाल उठता है कि मुंबई इंडियंस के पास तो पहले से ही विकेटकीपर बल्लेबाज है। साउथ अफ्रीका के रयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, ईशान किशन एमआई को और भी ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं। किशन के होने से मुंबई का विकेटकीपर डिपार्टमेंट भी कवर हो जाएगा और उनके पास एक और विदेशी खिलाड़ी खिलाने का ऑप्शन होगा। ऐसी संभावना है कि रिकेल्टन का पत्ता कट सकता है।
भविष्य के बारे में सोचती है मुंबई

इसके अलावा रोहित शर्मा की उम्र को ध्यान में रखते हुए भी एक भारतीय ओपनर के बारे में मुंबई को सोचना होगा। रोहित शर्मा 38 साल के हो गए हैं। अब आईपीएल में भी उनके कुछ ही साल बचे हैं। ऐसे में किशन उनकी जगह भविष्य में बतौर भारतीय ओपनर खेल सकते हैं। मुंबई हमेशा भविष्य के बारे में सोचती है और किशन एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनपर मुंबई ने पैसा और समय दोनों इनवेस्ट किया है।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल ऑक्शन 15 दिसंबर के आसपास होने की संभावना है, जबकि रिटेंशन की समय सीमा 15 नवंबर है। इसका मतलब है कि सभी फ्रेंचाइजियों का टीम प्रबंधन अपने अगले कदम पर विचार करने के लिए पहले से ही उधेड़बुन में है।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-1: दूसरे दिन लगी 5 डबल सेंचुरी और 6 शतक, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों का दिखा कहर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138