search

Bihar Politics: पहले टिकट कटा, अब पार्टी से भी हो गए निष्कासित; अशोक कुमार पर गिरी गाज

LHC0088 2025-10-23 00:37:49 views 1280
  

पहले टिकट कटा, अब पार्टी से भी हो गए निष्कासित; अशोक कुमार पर गिरी गाज



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पारू विधायक अशोक कुमार सिंह को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध में भाजपा पूर्वी के जिला मुख्यालाय प्रभारी अशोक कुमार ने पत्र जारी किया है। इसमें एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव लड़ने को दल विरोधी कार्य माना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विदित हो कि पारू सीट एनडीए से रालोमो के खाते में चली गई। इससे वर्तमान भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह बेटिकट हो गए। पार्टी के निर्णय के बाद उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। चार बार यहां से लगातार विजयी रहने वाले अशोक सिंह ने पार्टी नेतृत्व पर भी हमला बोला।

  

उन्होंने यह भी कहा, उन्हें झुकने के लिए कहा गया था, मगर नहीं झुके। नाम वापस नहीं लेने पर उनकी निर्दलीय उम्मीदवारी कायम रही। इसके बाद पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का पत्र जारी किया।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सीमांचल में ओवैसी की AIMIM झोक रही ताकत, महागठबंधन की बढ़ेगी परेशानी!

यह भी पढ़ें- लोजपा (रामविलास), वीआईपी और माकपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, चेक करें टॉप लीडर्स के नाम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138