search

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदीप वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

Chikheang 2025-9-26 08:35:52 views 1289
  राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी। (फोटो जागरण)





राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा को पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भागलपुर, कोसी और पूर्णिया क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कई नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी है।

प्रदीप वर्मा चुनाव अभियान में 10 जिले और 49 विधानसभा क्षेत्र का समन्वय करेंगे।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को नई राजनीतिक दिशा दी: बाबूलाल मरांडी

अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती प्रदेश भाजपा ने विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ देश को नई दिशा दी।ghaziabad-general,Ghaziabad news,fever cases Ghaziabad,viral infection Ghaziabad,Ghaziabad hospital OPD,anti rabies vaccine,weather change health effects,dengue cases Ghaziabad,government hospitals Ghaziabad,Swachhta hi Seva campaign,Uttar Pradesh news विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनके एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचार धारा पर चलते हुए एक आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।



बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार भारत की मिट्टी का विचार है। भारत के विभाजन के बाद तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने के लिए देश को एक नई राजनीतिक दिशा भारतीय जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दी।

राष्ट्रवाद के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समरस भारत बनाने के लिए अंत्योदय की महत्ता पर जोर दिया। बिना अंतिम पायदान के व्यक्ति और समाज को विकास की मुख्यधारा में शामिल किए भारत को विकसित भारत नहीं बनाया जा सकता।



प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक थे, जिन्होंने देश सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953