search

UP Weather: यूपी के इस ज‍िले में सर्द होंगी रातें, कोहरा बढ़ने की संभावना के साथ चार डिग्री तक पारा गिरने के आसार

Chikheang 2025-10-23 00:07:10 views 959
  



जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अक्टूबर का महीना अपने अंतिम चरण में है। नवंबर की शुरुआत नजदीक आ रही है, वैसे ही रातें अब सर्द होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, कोहरा बढ़ने की संभावना है। इसके चलते रात के पारे में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में बुधवार को अधिकतम पारा 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात और सुबह तापमान कम होने से कूलर-पंखे का उपयोग बंद होने लगा है, फिलहाल चादरें शुरुआती सर्दी को रोकने में सक्षम साबित हो रही हैं। इससे इतर दोपहर में चटख धूप गर्मी का अहसास करा रही है। सुबह कोहरे की हल्की चादर भी देखने को मिल सकती है। मौसमी बदलाव से दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है, लेकिन शाम ढलते ही मौसम में एकाएक ठंडक घुल जाएगी।

आंचलिक मौसम केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार गुरुवार से न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री तक कम होने के आसार है, जोकि शीतकाल की दस्तक शुरू हो जाने के संकेत चुकी हैं। रात के समय खुले आसमान और हवा के कारण सर्दी का एहसास अधिक होगा। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह ने कहा, सुबह और रात के समय सेहत का खास ख्याल रखें और बदलते मौसम के अनुकूल सावधानी बरतें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953