search

पीतबास पंडा हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक बिक्रम पंडा गिरफ्तार, 12 लोग हिरासत में

deltin33 2025-10-22 22:07:34 views 1248
  



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। सीनियर अधिवक्ता और भाजपा नेता पीतबास पंडा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बुधवार को बेरहामपुर पुलिस ने पूर्व विधायक और गंजाम बीजेडी अध्यक्ष बिक्रम पंडा को मामले में संदिग्ध संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूत्रों के अनुसार, अब तक इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पूर्व बरहमपुर मेयर शिव शंकर दास उर्फ पिंटू दास, पार्षद मलय बिसोई, छात्र नेता मदन दलाई, दो शूटर, एक स्थानीय शूटर और एक व्यक्ति शामिल है जो अधिवक्ता पर नजर रखता था।
100 लोगों से पूछताछ

जांच आगे बढ़ने के साथ ही गिरफ्तारियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अब तक करीब 100 लोगों से पूछताछ की है और 70 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की है ताकि सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा सके।

बरहमपुर एसपी एस. विवेक एम के नेतृत्व में पुलिस टीम बीती रात देर पंडा के आवास पहुंची और पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया।




गौरतलब है कि 6 अक्टूबर की रात, कुमार पूर्णिमा के मौके पर, जो बरहमपुर के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, पीतबास पंडा की हत्या कर दी गई थी।

हालांकि हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन राजनीतिक और कारोबारी प्रतिद्वंद्विता को इस जघन्य अपराध के पीछे मुख्य कारण माना जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521