search

प्रयागराज में जगुआर कार से आठ को कुचलने वाला गिरफ्तार, एक की हुई थी मौत

Chikheang 2025-10-22 21:38:04 views 1246
  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जगुआर कार से रविवार को आठ लोगों को कुचलने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित कामधेनु स्वीट हाउस के मालिक के भतीजे रचित मध्यान ने तेज रफ्तार कार से आठ लोगों को कुचल दिया था, जिसमें एक की मौत हो गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के अस्पताल में भर्ती रचित की हालत में सुधार होने पर उसे मंगलवार रात करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद प्रयागराज में मजिस्ट्रेट के सामने रात 11 बजे के बाद पेश किया गया। अदालत ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में सलाखों के पीछे भेज दिया। आरोपित रचित ने जगुआर कार से राजरूपपुर बाजार में कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद भागने के लिए भीड़ के बीच कार दौड़ा दी थी और आठ लोगों को कुचल दिया।

इनमें इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार में तोड़फोड़ की थी। शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। पुलिस ने स्थिति को संभाला और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार चला रहा रचित को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रचित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार को कब्जे में ले लिया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953