search

Bihar Politics: पार्टी से बगावत कर निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल, इन सीटों पर कड़ा होगा मुकाबला!

deltin33 2025-10-22 19:13:09 views 1268
  

पार्टी से बगावत कर निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल



अनिल त्रिपाठी, अररिया। अररिया जिले की छह विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 20 सितंबर को संपन्न हुई। 23 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट होगी। निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में आने से एनडीए और महागठबंधन को नुकसान हो सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टिकट कटने से नाराज कई नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बनता दिख रहा है। इन बागियों ने कई जगहों पर वोट समीकरण को प्रभावित किया है।

नरपतगंज में टिकट न मिलने पर अनिल यादव सहित कई नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। इससे एनडीए और महागठबंधन के चुनावी गणित में बदलाव आ सकता है। मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच होगा। चार बार के विधायक जनार्दन यादव जन सुराज से चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ स्थानों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी मजबूती से चुनावी मैदान में हैं।

नरपतगंज विधानसभा सीट पर सबसे अधिक नामांकन हुए हैं। निर्धारित तिथि 20 अक्टूबर तक 28 लोगों ने नामांकन किया। अररिया में 20, रानीगंज में 12, फारबिसगंज में 13, जोकीहाट में 12 और सिकटी में 10 लोगों ने नामांकन किया है। महागठबंधन में नामांकन से एक दिन पूर्व प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई थी। सिकटी सीट पर राजद की जगह वीआईपी को टिकट मिला है, जहां भाजपा से विजय कुमार मंडल उम्मीदवार हैं।

फारबिसगंज सीट पर महागठबंधन ने कांग्रेस के मनोज विश्वास को उम्मीदवार बनाया है, जो राजद छोड़कर आए हैं। अररिया, सिकटी, रानीगंज और नरपतगंज सीटों पर टिकट वितरण में देरी हुई। सिकटी सीट पहले राजद के पास थी, लेकिन अब यह वीआईपी के खाते में चली गई है। जन सुराज से भोला सिंह ने बसपा के सिंबल पर नामांकन किया है। अररिया विधानसभा सीट पर भी टिकट वितरण में देरी हुई, जहां आबिदुर रहमान को कांग्रेस का टिकट मिला है।

जोकीहाट में जदयू ने भाजपा से सीट अपने कब्जे में कर ली है। यहां पूर्व मंत्री मंजर आलम को उम्मीदवार बनाया गया है। जन सुराज से शरफराज आलम और राजद से शाहनवाज आलम चुनाव लड़ रहे हैं। मुकाबला रोचक होगा। नरपतगंज में पूर्व विधायक देवंती यादव को भाजपा से टिकट मिला है, जबकि जयप्रकाश यादव का टिकट काटा गया है।

जन सुराज ने जनार्दन यादव को टिकट देकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। रानीगंज में एनडीए से जदयू के अचमित ऋषिदेव को उम्मीदवार बनाया गया है। राजद ने अविनाश मंगलम को फिर से उम्मीदवार बनाया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521