search

नोएडा: पुलिस स्मृति दिवस पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

LHC0088 2025-10-22 14:37:23 views 1273
  



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पुलिस स्मृति दिवस पर सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस कमिश्नर ने तीन शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि “पुलिस त्याग और सेवा का पर्याय है। हमारे शहीद पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा और शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है और पुलिस परिवार सदैव उनके परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।“

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड की मधुर धुनों और अनुशासित परेड के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), अजय कुमार, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (लाइन), रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त (नोएडा), शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा), साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा), ट्विंकल जैन, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन एवं कमिश्नरेट) एवं 49वीं बटालियन पीएसी गौतम बुद्ध नगर के अधिकारीगण, कमिश्नरेट के सभी थानों एवं शाखाओं से उपस्थित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138