search

IND W vs NZ W: हार की हैट्रिक के बाद बारिश से भारतीय टीम का धुला अभ्यास सत्र, न्यूजीलैंड से कांटे की टक्कर

deltin33 2025-10-22 13:32:09 views 1016
  

IND W vs NZ W: न्‍यूजीलैंड से भिड़ने से पहले प्रैक्टिस कैंसिल



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को भारी बारिश की वजह से भारतीय महिला टीम का अभ्यास सत्र धुल गया। भारतीय टीम को गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच खेलना है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए एक तरह से क्वार्टर फाइनल हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमें आखिरी सेमीफाइनल स्पॉट के लिए संघर्ष कर रही हैं। वहीं सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड टीम पहले ही आखिरी चार में जगह बना चुकी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
IND W vs NZ W: भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा डिसाइडर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (IND W vs NZ W) के बीच होने वाला यह मुकाबला महिला विश्व कप 2025 का सबसे रोमांचक मैच साबित हो सकता है। सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं और अब चौथे स्थान के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।

दोनों टीमों के चार-चार अंक हैं, लेकिन भारत का नेट रन रेट बेहतर है। अगर भारत यह मैच जीतता है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। हार की स्थिति में भारत को बांग्लादेश को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि न्यूज़ीलैंड इंग्लैंड से हार जाए।
सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर बारिश फेर सकती पानी

भारत की सेमीफाइनल (IND W vs NZ W) की उम्मीदों पर मौसम एक बड़ा प्रभाव डाल सकता है। अगर गुरुवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो भी भारत कुछ विशेष परिस्थितियों में फायदा उठा सकता है। इसके लिए जरूरी होगा कि इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड को हराए और श्रीलंका व पाकिस्तान की टीमें छह अंक से अधिक ना हासिल करें।

हैरानी की बात यह है कि अगर भारत के दोनों बचे हुए मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ते हैं, तो भी टीम बेहतर नेट रन रेट (NRR) के आधार पर छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।  

यह भी पढ़ें- IND W vs ENG W: लगातार तीन हार के बाद भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में कैसी पहुंचेगी? समझिए पूरा गणित

यह भी पढ़ें- ICC Ranking: कोई नहीं है टक्कर में! स्मृति मंधाना की रैंकिंग में बादशाहत कायम, इस भारतीय ने भी किया धमाका
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521