search

भारत पर लगेगा 200 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप को रास नहीं आ रही मोदी-पुतिन की दोस्ती, अब दी ये धमकी

deltin33 2025-10-22 02:37:32 views 1285
  

ट्रंप की भारत को रूसी तेल पर चेतावनी



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत की ऊर्जा नीति पर दबाव बढ़ाते हुए चेतावनी दी है कि यदि भारत रूस से तेल की खरीद जारी रखता है, तो उसे भारी-भरकम शुल्क का सामना करना पड़ेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिया है कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि, भारत ने हाल ही में कहा है कि वह बदलते वैश्विक हालात को देखते हुए अपने ऊर्जा स्त्रोतों का विविधीकरण कर रहा है।
ट्रंप की भारत को रूसी तेल पर चेतावनी

एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद नहीं किया, तो उसे ऊंचा आयात शुल्क चुकाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ऐसा नहीं करना चाहता और उसने आश्वासन दिया है। बता दें कि भारत ने अमेरिकी टैरिफ को “अन्यायपूर्ण और अनुचित\“\“ बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि रूस से तेल खरीदना, यूक्रेन युद्ध के लिए आर्थिक मदद के बराबर है।
भारत पर भारी शुल्क लगाने की धमकी

ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर देने के बाद से नई दिल्ली और वा¨शगटन के बीच संबंध गंभीर तनाव में हैं, जिसमें भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। वहीं, ट्रंप ने फिर दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम उन्होंने कराया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष में सात लड़ाकू विमान मार गिराए गए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ थोपने की चेतावनी दी गई, तब वे युद्धविराम पर तैयार हुए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521