जागरण संवाददाता, मैनपुरी। अन्नकूट पर्व ने इस बार सब्जियों के दामों में आग लगा दी। मंदिरों और घरों में अन्नकूट के भोग के लिए तरह-तरह की सब्जियों की मांग बढ़ी, जिसका असर सीधे बाजारों में देखने को मिला। अधिकांश सब्जियों के दामों में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
 
दीपावली के दूसरे दिन से ही अन्नकूट पर्व की तैयारी में बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी थी। भिंडी, बैंगन, परवल, लौकी, अरबी, कद्दू और गोभी की सबसे अधिक मांग रही। रविवार तक जो सब्जियां 20 से 30 रुपये किलो में बिक रहीं थीं, वही अब 40 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के दामों में भी उछाल दर्ज किया गया। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इस पर्व पर हर घर में भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है, जिसमें दर्जनों प्रकार की सब्जियां उपयोग होती हैं।  
 
मांग अचानक बढ़ जाने से थोक मंडियों से माल महंगा मिला, जिसका असर फुटकर बाजारों पर पड़ा। ग्राहकों का कहना है कि त्योहारों पर महंगाई आम बात हो गई है। हर साल अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के मौके पर सब्जियों के दाम अचानक बढ़ जाते हैं। इस बार भी वही हाल रहा।  
 
    सब्जी दीपावली से पहले रेट (रुपये/किलो) दीपावली के बाद रेट (रुपये/किलो)  
    
    
   लौकी  
   20  
   40  
    
    
   टमाटर  
   30  
   50  
    
    
   फूलगोभी  
   80  
   120  
    
    
   पत्ता गोभी  
   40  
   60  
    
    
   सीताफल  
   20  
   40  
    
    
   अदरक  
   80  
   100  
    
    
   बैगन  
   30  
   50  
    
    
   खीरा  
   30  
   40  
    
    
   हरी प्याज  
   30  
   50  
    
    
   पालक  
   30  
   50  
    
    
   शिमला  
   120  
   150  
    
    
   धनिया  
   200  
   300  
   |