search

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गम में बदल गईं त्योहार की खुशियां

LHC0088 2025-10-21 22:07:07 views 972
  



संवाद सहयोगी, चंदौसी। थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र गांव रीठ निवासी एक युवक करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने युवक को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपावली पर युवक की मृत्यु से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया और त्योहार की खुशियां गम में बदल गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

18 वर्षीय जीतू पुत्र स्व नेत्रपाल रात लगभग आठ बजे टीवी का प्लग लगा रहा था, तभी वह करंट की चपेट मेंं आ गया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने युवक को करंट की चपेट से हटाया और चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अचानक युवक की मृत्यु से मां के साथ बहन, भाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया और परिवार में दीपावली की खुशी गम मेंं बदल गई। परिवार के लोगों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व युवक के पिता का भी बीमारी के चलते छोटी दीपावली के दिन ही मृत्यु हुई थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138