search

एशिया कप ट्रॉफी देने को तैयार हुए मोहसिन नकवी, लेकिन बीसीसीआई के सामने रख दी बहुत बड़ी शर्त

Chikheang 2025-10-21 20:29:22 views 889
  

मोहसिन नकवी एशिया कप-205 की ट्रॉफी ले गए थे अपने साथ  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप-2025 के फाइनल में ट्रॉफी लेकर भागने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत को ट्रॉफी देने को तैयार तो हैं, लेकिन उन्होंने बीसीसीआई के सामने एक शर्त रख दी है। टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत ने पहलगाम में हुए हमले के कारण फैसला किया था कि वह न तो पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाएगा और न ही किसी पाकिस्तानी अधिकारी से ट्रॉफी लेगा। इसी कारण भारत ने फाइनल में ट्रॉफी नहीं ली और फिर नकवी ट्रॉफी लेकर भाग गए थे।
नकवी ने रखी शर्त

नकवी भारत को ट्रॉफी देने को तैयार तो हो गए हैं लेकिन उन्होंने साथ ही एक शर्त भी रख दी है। उन्होंने कहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में एक सेरेमनी आयोजित की जाए और भारतीय टीम का कोई एक खिलाड़ी उनसे एशिया कप की ट्रॉफी लेकर जाए। नकवी की ये प्रतिक्रिया बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकेया के लिखे एक ई-मेल के बाद आई है जिसमें बीसीसीआई ने नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी भारत को देने को कहा था।

पाकिस्तानी पत्रकार फैजान लखानी के मुताबिक, बीसीसीआई ने नकवी से ट्रॉफी देने की अपील की है जिसके बदले में नकवी ने अपनी शर्त रख दी है जिसके मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह में सेरेमनी आयोजित की जाए। उन्होंने लिखा, “बीसीसीआई ने एक बार फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी की मांग की है। एसीसी चीफ ने कहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में एक सेरेमनी आयोजित की जाए और भारत अपने एक खिलाड़ी को साथ लेकर आए।“
बिना ट्रॉफी के लौटी थी टीम इंडिया

एशिया कप जीतने के बाद के भी टीम इंडिया बिना ट्रॉफी के लौटी थी। इसके बाद एसीसी की बैठक में भी बीसीसीआई ने ये मुद्दा उठाया था, लेकिन नकवी ने कहा था कि वह ट्रॉफी देने के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया नहीं आई तो उन्हें अपनी बेइज्जती महसूस हुई जिसके कारण वह ट्रॉफी लेकर आ गए।

यह भी पढ़ें- मोहसिन नकवी की जाने वाली है नौकरी, भारत से एशिया कप ट्रॉफी छीनने की मिलेगी सजा!

यह भी पढ़ें- भारत को ट्रॉफी न देने पर अड़े नकवी, कहा- मेरी इजाजत के बैगर इंडिया को नहीं मिलेगी एशिया कप ट्रॉफी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953