search

गुरदासपुर में शहीद की समाधि पर गाय बांधने पर विवाद, विरोध करने पर 4 लोगों ने मिलकर एक शख्स पर कर डाला हमला

deltin33 2025-10-21 19:37:12 views 1284
  

शहीद की समाधि पर गाय बांधने से रोकने पर कुछ लोगों ने हमला कर एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गांव भट्टियां में शहीद की समाधि पर गाय बांधने से रोकने पर कुछ लोगों ने हमला कर एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजिंदर पाल सिंह निवासी भट्टियां ने बताया कि उसके पिता पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे, जो आतंकवादियों का मुकाबला करते शहीद हो गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनके अंतिम संस्कार वाले स्थान पर गांव के श्मशानघाट में उनकी समाधि बनाई गई थी। उसने देखा कि उसके पिता शहीद दर्शन लाल के समाधि स्थल पर गाय बंधी हुई थी। समाधि में ही गाय को चारा डाला गया था। उसने आरोपितों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने दस्ती हथियारों से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपित ब्यास देव, चंद्रकांत, कंचन बाला और रोहित निवासी भट्टियां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521