search

गुरदासपुर में मामूली विवाद ने लिया खूनी रंग, बुजुर्ग पर हमला करने के मामले में 11 के खिलाफ केस दर्ज

cy520520 2025-10-21 19:07:25 views 1265
  

घर के बाहर डिजाइन बनाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर बुजुर्ग को जख्मी कर दिया (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गांव कत्तोवाल में घर के बाहर डिजाइन बनाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर बुजुर्ग को जख्मी कर दिया। थाना पुराना शाला की पुलिस ने 11 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिलबाग सिंह निवासी कत्तोवाल ने बताया कि उसने गांव में नया घर बनाया है, जिसके साथ 11 फुट की गली लगती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गली की जगह को छोड़कर वह अपनी जगह पर डिजाइन बना रहे थे। इस दौरान आरोपितों ने उसके साथ धक्का मुक्की की और हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने जगदेव सिंह, सुखवंत सिंह, सुखजिंदर सिंह, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, मनजिंदर कौर, रविंदरपाल सिंह, गुरमिंदर सिंह, राजविंदर कौर, जगजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी कत्तोवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737