search

Jharkhand Weather Update: रांची सहित कई जिलों की हवा हुई खराब, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

cy520520 2025-10-21 15:06:56 views 1252
  



डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के मौसम कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन दीवाली की धूम के चलते हवा जरूर खराब हो गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक हवा की गुणवत्ता बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए जोखिमपूर्ण है। ऐसे में बाहरी गतिविधियों को सीमित करें। अगर निकलना जरूरी है, तो मास्क पहनकर निकलें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक्वावेदर की ओर से जारी किए गए डाटा के अनुसार, रांची का AQI आज 170 दर्ज किया गया, जो कि अस्वस्थ श्रेणी में आता है। इसके अलावा बोकारो का 156, धनबाद का 154, गिरीडीह का 146, रामगढ़ का 138 और चक्रधरपुर का AQI 131 दर्ज किया गया, जो कि खराब है। वहीं जमशेदपुर का AQI 98, हजारीबाग का 136 और देवघर का AQI 131 दर्ज किया गया है।

तापमान की बात करें, तो पूरे प्रदेश में तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रांची का तापमान सुबह 24 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 26 डिग्री सेल्सियस, धनबाद का 29.2 और चक्रधरपुर 26.4 दर्ज किया गया। आज सूर्योदय सुबह 05:48 बजे हुआ, वहीं सूर्यास्त शाम 5 बजकर 18 बजे होगा।

बारिश की बात करें, तो सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर मौसम साफ बना रहेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737