स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Daniel Naroditsky death: शतरंज की दुनिया से एक दुखद खबर आई है। अमेरिका के मशहूर ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोडिट्स्की का 29 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। उनके जाने से पूरी दुनिया में शतरंज प्रेमियों और खिलाड़ियों में शोक की लहर फैल गई है। डेनियल ना सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी थे, बल्कि एक बेहतरीन टीचर और कमेंटेटर भी थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
Daniel Naroditsky Death: डेनियल नारोडिट्सकी का हुआ निधन  
 
डेनियल ने 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता था और तब से वो शतरंज की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गए थे। उन्होंने 2007 में अंडर-12 वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान पाई थी। 2021 में उन्होंने अमेरिका की राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी फैबियानो करूआना को हराकर सबको चौंका दिया था। सिर्फ दो महीने पहले, अगस्त 2025 में, उन्होंने यू.एस. नेशनल ब्लिट्ज चैंपियनशिप में सभी 14 में से 14 मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया था।  
 
उनकी अचानक हुई मौत का कारण अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन उनके शतरंज जगत में उनके निधन खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोशल मीडिया पर लिखा,    
  
नारोडिट्स्की के निधन की खबर से मैं बहुत हैरान और दुखी हूं। वह न सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी थे, बल्कि एक अच्छे इंसान और बेहतरीन शिक्षक भी थे। शतरंज की दुनिया उन्हें बहुत याद करेगी।   -  
 
विश्वनाथन आनंद   
  
Really shocked at the passing away of GM. Daniel Naroditsky. An excellent chess commentator and educator . A genuinely nice person. A life gone too soon. My deepest condolences to his family. The chess world will miss his presence.— Viswanathan Anand (@vishy64theking) October 21, 2025   
 
यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में टॉप-10 में सिरमौर का सरकारी स्कूल शामिल, देश भर में किया हिमाचल का नाम ऊंचा  
 
यह भी पढ़ें- भारतीय शतरंज खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप, 42 प्लेयरों का किया गया चयन; AICF ने लॉन्च की स्कीम |