search

PM Kisan Yojana: इंतजार में बीता किसानों के लिए दीवाली का दिन, नहीं आए 2-2 हजार; अब 21वीं किस्त इस दिन आएगी?

cy520520 2025-10-20 23:06:53 views 1274
  

PM Kisan Yojana: इंतजार में बीता किसानों के लिए दीवाली का दिन, नहीं आए 2-2 हजार; अब 21वीं किस्त इस दिन आएगी?



नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 21st Installment: 20 अक्टूबर को दीवाली के दिन किसान भाइयों को इंतजार था पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का। लेकिन यह इंतजार अब और लंबा होने वाला है। क्योंकि  पूरा दिन बीत चुका लेकिन किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये नहीं आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वैसे देश में दो दिन दिवाली का त्योहार है। कुछ राज्यों में 20 अक्टूबर को दीवाली मनाई जा रही है, जबकि कुछ जगहों में 21 अक्टूबर को। ऐसे में जिन राज्यों में 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही हैं, वहां बैंक बंद था। वहीं, जहां 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी, वहां उस दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक बंद होने की वजह से अब 21 अक्टूबर को भी PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त के आने की संभावना बहुत कम है। अब सवाल यह है कि आखिर किसान भाइयों को कितना इंतजार करना पड़ेगा। आइए इस लेख में जानते हैं।  

यह भी पढ़ें- Muhurat Trading 2025: 21 अक्टूबर को सिर्फ एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार, NSE- BSE पर होगी ट्रेडिंग; चेक करें टाइम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 सितंबर, 2025 को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों के लिए 21वीं किस्त जारी की। यह शीघ्र वितरण इन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन के मद्देनजर किया गया। बाद में, 7 अक्टूबर, 2025 को जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए 21वीं किस्त भी जारी की गई, जिससे प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को शीघ्र वित्तीय सहायता सुनिश्चित हुई। ऐसे में अन्य राज्यों कि किसानों को ये उम्मीद थी कि शायद 21वीं किस्त दिवाली के दिन या उससे पहले आ जाए। लेकिन न तो ये किस्त धनतेरस पर आई और न ही दिवाली के दिन। हालांकि, 21 अक्टूबर को भी दीवाली है। क्योंकि कुछ जगहों पर दीपावली की छुट्टी 21 अक्टूबर को है।
कब आ सकती है PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त?

20 अक्टूबर को किसान योजना की 21वीं किस्त नहीं आई। ऐसे में अब किसानों का इंतजार तो बढ़ गया है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह किस्त कब तक आएगी। तो इस सवाल के कई जवाब निकलकर सामने आ रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि PM Kisan Yojana 21st Installment अक्टूबर के अंत तक आ सकती है। वहीं, कुछ रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि बिहार चुनाव से पहले यह किस्त आ सकती है।

बताते चलें कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो फेज में होगा। पहले फेज में 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वही, दूसरा फेज 11 नवंबर को है, जबकि मतदान 14 नवंबर को होगा। इसी को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आ सकती हैं।

हालांकि, पहले यह भी कहा जा रहा था कि यह किस्त दीवाली से पहले आएगी। लेकिन आज यानी 20 अक्टूबर को दीपावली है। शाम का वक्त हो गया। लेकिन किस्त नहीं आई। ऐसे में किस्त कब आएगी इसके लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना सही रहेगा। क्योंकि अभी इस किस्त को लेकर किसी भी प्रकार की कोई सरकार घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Trump Tariff ने बिगाड़ दिया खेल, अमेरिका जाने वाले भारतीय सामान में 37.5 फीसदी की गिरावट; 4 महीने में हुआ खेल!
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737