TVS Jupiter 110 vs Jupiter 125: दोनों स्कूटर एक दूसरे के कितने अलग? कौन-सा आपके लिए बेस्ट?

Chikheang 2025-10-20 20:37:18 views 755
  

TVS Jupiter 110 vs Jupiter 125: कौन है बेहतर?



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। TVS की Jupiter सीरीज भारतीय स्कूटर मार्केट में अपनी रिफाइंड परफॉर्मेंस, भरोसेमंद माइलेज और कंफर्ट के लिए जानी जाती है। लेकिन अगर आप Jupiter 110 और Jupiter 125 के बीच कन्फ्यूज हैं, तो ये तुलना आपके काम आएगी। चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के 5 बड़े अंतर जो आपके फैसले को आसान बना सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
TVS Jupiter 110 vs Jupiter 125: डिजाइन
स्पेसिफिकेशन
TVS Jupiter 110
TVS Jupiter 125
   
   
   
   इंजन
   113cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड
   124.8cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड
   
   
   पावर
   8PS
   8.2PS
   
   
   टॉर्क
   9.2Nm
   10.5Nm
   
   
   गियरबॉक्स
   CVT ऑटोमैटिक
   CVT ऑटोमैटिक
   
   
   माइलेज (रियल-वर्ल्ड)
   55.93 kmpl
   52.91 kmpl
   
   
   फ्रेम
   स्टील ट्यूब फ्रेम
   स्टील ट्यूब फ्रेम
   
   
   फ्रंट सस्पेंशन
   टेलिस्कोपिक फोर्क
   टेलिस्कोपिक फोर्क
   
   
   रियर सस्पेंशन
   मोनोशॉक
   मोनोशॉक
   
   
   व्हील टाइप
   12-इंच स्टील व्हील्स
   12-इंच एलॉय व्हील्स
   
   
   टायर साइज (फ्रंट/रियर)
   90-सेक्शन / 90-सेक्शन
   90-सेक्शन / 90-सेक्शन
   
   
   ब्रेकिंग सिस्टम
   130mm ड्रम (CBS)
   130mm ड्रम (CBS)
   
   
   कर्ब वज़न
   106 kg
   108 kg
   
   
   सीट हाइट
   770mm (लगभग)
   765mm
   
   
   ग्राउंड क्लीयरेंस
   163mm
   163mm
   
   
   फ्यूल टैंक कैपेसिटी
   5.1 लीटर
   5.1 लीटर
   
   
   अंडरसीट स्टोरेज
   33 लीटर
   33 लीटर
   
   
   फ्रंट स्टोरेज स्पेस
   2 लीटर
   2 लीटर
   
   
   इंस्ट्रूमेंट कंसोल
   एनालॉग
   एनालॉग + डिजिटल इनसेट
   
   
   स्टार्ट/स्टॉप फीचर
   हां
   हां
   
   
   USB चार्जिंग पोर्ट
   नहीं
   नहीं
   
   
   कलर ऑप्शन
   Meteor Red, Titanium Grey, Lunar White
   Indie Blue, Titanium Grey, White
   
   
   कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)
   ₹72,400
   ₹75,600
   

  • TVS Jupiter 110 का डिजाइन सिंपल और क्लीन है। इसमें ज़्यादा क्रोम एलिमेंट्स नहीं हैं, सिर्फ Jupiter और TVS बैजिंग साइड पैनल पर मिलती है। यह तीन कलर ऑप्शन में आता है, जो Meteor Red Gloss, Titanium Grey Matte और Lunar White Gloss। रेड कलर इसे थोड़ा स्पोर्टी लुक देता है।
  • TVS Jupiter 125 का डिजाइन ज्यादा कर्वी और प्रीमियम फील देता है। इसमें हेडलाइट काउल, एप्रन और साइड पैनल पर क्रोम गार्निशिंग दी गई है। इसमें कलर ऑप्शन Indie Blue, Titanium Grey और White मिलते हैं। इनमें से Indie Blue सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है।

TVS Jupiter 110 vs Jupiter 125: इंजन

  • Jupiter 110 में 113cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8PS पावर और 9.2Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन शहर में स्मूद एक्सीलरेशन और 55.93kmpl की रियल माइलेज देता है।
  • Jupiter 125 में 124.8cc इंजन है, जो 8.2PS पावर और 10.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। यानी टॉर्क थोड़ा ज्यादा है, जो सिटी राइड में मदद करता है। इसकी रियल माइलेज 52.91kmpl है।

TVS Jupiter 110 vs Jupiter 125: अंडरपिनिंग्स और सस्पेंशन

दोनों स्कूटरों में स्टील ट्यूब फ्रेम, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। Jupiter 110 (Drum) में 12-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। Jupiter 125 (Drum Alloy) में 12-इंच एलॉय व्हील्स मिलते हैं। दोनों के टायर साइज 90-सेक्शन हैं और दोनों में CBS (Combined Braking System) स्टैंडर्ड है। Jupiter 110 का वजन 106kg है, जबकि Jupiter 125 सिर्फ 2kg भारी है (108kg)। दोनों में 163mm ग्राउंड क्लियरेंस और 5.1-लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है।
TVS Jupiter 110 vs Jupiter 125: फीचर्स

Jupiter 110 का बेस वेरिएंट एनालॉग कंसोल के साथ आता है, जिसमें स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज और ओडोमीटर मिलता है। Jupiter 125 में एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ डिजिटल इनसेट है जिसमें ओडोमीटर, दो ट्रिप मीटर, माइलेज और रेंज इंडिकेटर दिए गए हैं। दोनों में इंजन स्टार्ट/स्टॉप फीचर है, लेकिन USB चार्जिंग पोर्ट नहीं है। सबसे अच्छा पॉइंट है इनका 33-लीटर अंडरसीट स्टोरेज और 2-लीटर फ्रंट स्टोरेज स्पेस, जो दोनों स्कूटरों को बेहद प्रैक्टिकल बनाता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141713

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.