search

दुबई, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और पाकिस्तान... दुनिया के इन हिस्सों से भारतीयों को मिली दीवाली की शुभकामनाएं

cy520520 2025-10-20 20:11:16 views 1135
  

कई देशों के प्रधानमंत्री ने भारतीयों को दी दीवाली की बधाई। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे भारत में पिछले कई दिनों से दीवाली की धूम देखने को मिल रही है। तमाम तैयारियों के बाद आज आखिरकार दीवाली का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में देश-विदेश के दिग्गज नेता भी भारतीयों को दीवाली की मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दुबई के शेख से लेकर ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, यूके और यहां तक की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी दीवाली की बधाई दी है। आइए देखते हैं इस खास मौके पर किसने-क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भारतीयों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “लाइट्स के इस महान पर्व को मनाने के लिए आप सभी एकजुट हुए हैं। मेरी भगवान से यही कामना है कि आपके उज्जवल भविष्य को भी उम्मीदों से भर दे। यह त्योहार आप सभी के लिए बेहद खास हो।“

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी दीवाली पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “UAE समेत दुनियाभर में दीवाली का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। रोशनी का यह पर्व सभी के लिए शांति, सुरक्षा और समृद्धि लेकर आए।“

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भी भारतीयों को दीवाली विश करते बुए कहा, “अंधेरे पर रोशनी की विजय, दीवाली की उल्टी गिनती के साथ हम न सिर्फ घरों को रोशन करने का जश्न मनाएंगे बल्कि, दिल को भी रोशन करेंगे। सभी को दीवाली की शुभकामनाएं।“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737