search

नारनौल में बिश्नोई गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त

deltin33 2025-10-20 20:06:27 views 1249
  

आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद। जागरण  



जागरण संवाददाता, नारनौल। दीपावली से पहले सीमावर्ती राजस्थान की कोटपूतली- बहरोड़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पनियाला थाना पुलिस और डीएसटी टीम कोटपूतली-बहरोड़ की संयुक्त कार्रवाई में नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के कालबा गांव निवासी संजय जाट को गिरफ्तार किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसपी कोटपूतली देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य संजय जाट निवासी कालबा थाना नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़) को गिरफ्तार किया गया। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह हरियाणा-राजस्थान में लूट, हथियार तस्करी और रंगदारी जैसी संगठित अपराध गतिविधियों में शामिल था।
भारी मात्रा में हथियार बरामद

एसपी कोटपूतली देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर बिंजाहेड़ा मोड से आरोपित को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक विदेशी पिस्टल (ब्रेटा, मेड इन इटली) जिसमें छह जिंदा कारतूस और दो मैगजीन, सात देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टे, एक पक्कीरा, पांच जिन्दा कारतूस देशी कट्टा और नौ जिन्दा कारतूस पिस्टल बरामद किए गए।

इसके अलावा अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो कैंपर भी जब्त की गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के दौरान कई और अपराधियों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित के पास से मिले हथियार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए थे या उन्हें बेचने की योजना बनाई गई थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521