search

Diwali 2025: दीवाली से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, गणेश जी की कृपा से आर्थिक तंगी होगी दूर

deltin33 2025-10-20 15:32:32 views 1239
  

Diwali 2025: दीवाली की लकी राशियां



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज यानी 20 अक्टूबर को दीवाली है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर प्रदोष काल में धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धार्मिक मत है कि दीवाली के दिन मां लक्ष्मी धन और भगवान गणेश सुख और सौभाग्य का वरदान प्रदान करते हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। दीवाली से इन राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा (Lord Ganesha Favorite zodiac signs) पर बरसेगी। उनकी कृपा से इन राशियों की तकदीर बदल सकती है।
मिथुन राशि

  

मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इसके लिए मिथुन राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा पर सदैव बरसती रहती है। उनकी कृपा से मिथुन राशि के जातक कारोबार में सफल होते हैं। भगवान गणेश की कृपा से दीवाली के दिन से मिथुन राशि के जातकों का भाग्योदय होगा।  

कारोबार में तेजी आएगी। करियरसंबंधी परेशानी दूर होगी और करियर को नया आयाम मिलेगा। भगवान गणेश की कृपा से सभी बिगड़े काम बनेंगे। हर मनोकामना पूरी होगी। घर में खुशियों का आगमन होगा। दीवाली पूजा में लक्ष्मी नारायण जी को भगवान गणेश को दूर्वा औरमोदक और कमल का फूल अर्पित करें।
कन्या राशि

  

दीवाली के दिन से कन्या राशि के जातकों पर भगवान गणेश और चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होगा। जीवन में व्याप्त दुखों का नाश होगा। परिवार में मंगल कार्य होगा। कारोबार में वृद्धि होगी।  

निवेश का दोगुना रिटर्न मिलेगा। धन लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। सभी प्रकार के बिगड़े काम बनने लगेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से आय और सुख में वृद्धि होगी। घर से दरिद्रता दूर होगी। नकारात्मक शक्ति दूर होगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय गजानन को मोदक और मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521