search

गुरुग्राम के मानेसर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

deltin33 2025-10-20 09:36:03 views 892
  

शंकर की ढाणी में शनिवार को तेंदुए के पैरों के निशान दिखाई दिए।



जागरण संवाददाता, मानेसर। मानेसर पहाड़ी क्षेत्र के नजदीक बास गांव की शंकर की ढाणी में शनिवार को तेंदुए के पैरों के निशान दिखाई दिए हैं। इससे क्षेत्र में डर का माहौल है। हालांकि, वन विभाग की टीम ने तलाशी अभियान चलाया था लेकिन कुछ नहीं मिला। आइएमटी थाना क्षेत्र के गांव बास कुशला की शंकर की ढाणी में शनिवार शाम तेंदुए के पैरों के निशान दिखे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को दी थी। शनिवार शाम के समय और देर रात तक वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में छानबीन की लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं मिला। पहाड़ी क्षेत्र नजदीक होने के कारण यहां तेंदुए दिखाई देते रहते हैं।

बता दें कि, इससे पहले तीन अक्टूबर को मानेसर आइएमटी के सेक्टर आठ में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। इसे वन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद काबू कर लिया था। करीब दो साल पहले भी दीपावली के दिन मारुति सुजुकी कंपनी की दीवार पर तेंदुआ घूमता नजर आया था। उसी समय कासन गांव के खाली क्षेत्र में भी तेंदुआ दिखाई दिया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521