search

पेरिस के मशहूर लूव्र म्यूजियम में चोरी, मात्र 7 मिनट में क्या-क्या लेकर उड़े चोर?

Chikheang 2025-10-19 22:08:38 views 1233
  

पेरिस के मशहूर लूव्र म्यूजियम में चोरी (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित दुनिया के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक लूव्र म्यूजियम से चोरी की खबर सामने आ रही है। जहां रविवार सुबह कुछ चोर म्यूजियम में घुस आए और कीमती गहने लेकर चले गए। चोरी की घटना के बाद म्यूजियम को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने सबसे पहले चोरी की घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह लूवर म्यूजियम में खुलने के समय डकैती हुई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मैं संग्रहालय के कर्मचारियों और पुलिस के साथ घटनास्थल पर हूं। उन्होंने बताया कि चोरी उस वक्त हुई, जब म्यूजियम को खोला जा रहा था। इसकी वजह से म्‍यू‍ज‍ियम को एक द‍िन के ल‍िए बंद करना पड़ा।
7 मिनट में की चोरी

जानकारी के मुताबिक, डिस्क कटर से लैस कुछ लोग स्कूटर पर सवार होकर पेरिस के कड़ी सुरक्षा वाले लूव्र संग्रहालय में पहुंचे। वो मात्र सात मिनट में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए और लूव्र म्यूजियम के नेपोलियन कलेक्शन से कीमती गहने लेकर फरार हो गए।

समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि यह डकैती सुबह 9.30 से 9.40 के बीच की गई, जबकि फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने इससे भी कम समय बताया, जो मात्र सात मिनट का था। फ्रांसीसी समाचार पत्र ले पेरिसियन ने मंत्री के हवाले से बाताय कि कुछ लोग चेरी पिकर (एक प्रकार की हाइड्रोलिक सीढ़ी) के साथ बाहर से घुसे और कीमती आभूषण चुरा लिए। चोरी की यह घटना सात मिनट तक चली।
डिस्क कटर की मदद से काटा गया शीशा

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि तीन-चार लोगों ने इस चोरी को अंजाम दिया और उनका ध्यान गैलेरी डी\“अपोलोन (अपोलो की गैलरी) में था। उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से यह एक टीम थी, जिसने टोही का काम किया था। उन्होंने आगे बताया कि शीशों को “डिस्क कटर से“ काटा गया था। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953