search

बैंक में लाइट जलती देख हुई छापेमारी, अंदर का नजारा देख हैरान रह गई पुलिस

Chikheang 2025-10-19 19:38:00 views 1270
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवाद सूत्र, सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जनपद स्थित एशिया बैंक में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक के अंदर लाइट जलती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब अंदर प्रवेश किया तो बैंक कर्मचारी ताश खेलते और बीयर पीते हुए पाए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार यह छापेमारी शुक्रवार रात करीब 10 बजे की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक बंद होने के घंटों बाद भी भीतर लाइट जलती देख उन्हें शक हुआ।

सूचना पाकर जिला पुलिस कार्यालय से एक टीम मौके पर पहुंची और बैंक का दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कई कर्मचारी बैंक परिसर में बैठकर न सिर्फ ताश खेल रहे थे, बल्कि शराब का सेवन भी कर रहे थे।

डीएसपी रितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रात में बैंक का दरवाजा खुला होना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर मामला है। इससे बैंक की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।

पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी है। वहीं, इस घटना में पांच लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953