deltin33 • 2025-10-19 18:38:19 • views 1167
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
संवाद सूत्र,बखिरा। बखिरा पुलिस ने मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या करने जा रही बालिका को उसके घर पर पहुंचकर जान बचा ली। उसने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने से संबंधित वीडियो पोस्ट किया था। मेटा कंपनी की सूचना पर पुलिस मुख्यालय-लखनऊ ने बालिका का मोबाइल नंबर,वीडियो व उसका लोकेशन उपलब्ध कराया था।
बखिरा थाना क्षेत्र के एक बालिका मां की डांट से नाराज होकर गत शुक्रवार इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने से संबंधित वीडियो पोस्ट किया। इस पर मेटा कंपनी से सूचना मिलने पर पुलिस मुख्यालय-लखनऊ अलर्ट हो गयी। उसने तुरंत इस जनपद के इंटरनेट मीडिया सेल व बखिरा थाने को वीडियो पोस्ट किया। उस बालिका का मोबाइल नंबर व लोकेशन भी उपलब्ध कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस पर थानाध्यक्ष-बखिरा राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी अरविंद चौहान की टीम तुरंत संबंधित बालिका के घर पर पहुंची। सक्रियता दिखाते उसे आत्महत्या करने से बचा लिया। इसके बाद टीम ने उसकी काउंसलिंग की। उसे समझाया-बुझाया।
बालिका ने दोबारा ऐसी गलत हरकत न करने के संबंध में मौखिक व लिखित बयान दिया। इसके बाद उसे उसके स्वजन के हवाले कर दिया। स्वजन ने बालिका की जान बचाने के लिए पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की। उनके प्रति आभार जताया। |
|