search

आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्राला ने बस में मारी टक्कर, 1 की मौत और 9 घायल; लखनऊ जा रही थी गाड़ी

Chikheang 2025-10-19 16:06:41 views 1023
  

हादसे में हुए घायलों से पीजीआई सैफई में जानकारी करते पुलिसकर्मी



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात दिल्ली से लखनऊ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस को गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में ट्राला चालक सहित 10 सवारियां घायल हो गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। जहां एक की मृत्यु हो गई। जबकि नौ घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कराकर मामले की कार्रवाई शुरू की है।



गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्राला ने सामने से बस में टक्कर मार दी।


दिल्ली से एक प्राइवेट स्लीपर बस 17 सवारियां लेकर शनिवार की शाम लखनऊ जा रही थी। रात साढ़े 12 बजे के करीब जब बस आगरा एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 95.200 के निकट पहुंची। तभी गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्राला ने सामने से बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस सवार 10 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही करहल इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी यूपीडा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घायलों को एंबुलेंस की मदद से मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया।



ट्राला चालक सहित नौ सवारियां हुईं घायल




जहां इलाज के दौरान 40 वर्षीय बब्बन सिंह निवासी रामनगर साहिबाबाद गाजियाबाद की मृत्यु हो गई। जबकि नौ घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अन्य सवारियों को दूसरे वाहन में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कराया। इस संबंध में इंस्पेक्टर करहल ने बताया कि मृतक के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्वजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हादसे में ये हुए घायल


दिल्ली से लखनऊ जाते समय ट्राला की टक्कर लगने से बस में सवार नौ सवारियां घायल हो गईं। जिनमें कुसमा देवी रायबरेली, अजय कुमार, कुलदीप निवासी जौनपुर, घनश्याम सिंह, कुलदीप कुमार निवासी प्रतापगढ़, एहतरुन निशा निवासी महाराजगंज, तौहीद निवासी हरियाणा, सलमान निवासी मैनपुरी और ट्राला चालक विपिन कुमार निवासी मोहसाना थाना चौबेपुर कानपुर नगर घायल हो गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953