दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के अध्यक्ष समेत 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस और छात्रों के बीच आपसी झड़प की खबर भी सामने आ रही है। इस झड़प में 6 पुलिसकर्मी के भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि छात्र गवर्निंग बॉडी मीटिंग (GBM) के दौरान हुई मारपीट के बाद पुलिस की तरफ से एक्शन ना लिए जाने से नाराज थे।  
 
  
 
  
 
28 छात्र हिरासत में   
 
  
 
  
 
जानकारी के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शनिवार शाम वसंत कुंज नॉर्थ थाने की ओर मार्च कर रहे लेफ्ट से जुड़े छात्रों को पुलिस ने जेएनयू वेस्ट गेट पर रोक दिया।इस दौरन धक्का-मुक्की पुलिस से धक्का मुक्की हुई। हिरासत में लिए गए छात्रों में 19 लड़के और 9 लड़कियां शामिल हैं।  
 
  
 
  
 
पुलिस ने दी ये जानकारी  
 
  
 
  
 
इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि, आज शाम करीब 6 बजे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पश्चिमी द्वार पर लगभग 70-80 छात्र, जिनमें कई छात्राएं भी शामिल थीं, एकत्र हुए। पुलिस ने उनकी नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर बढ़ने की कोशिश को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे। हालांकि, बार-बार समझाने के बावजूद छात्रों ने ज़बरदस्ती बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इसके बाद वे सड़क पर आ गए, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ।  
 
  
 
  
संबंधित खबरें [/url]  
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/patna-congress-rjd-seat-sharing-tension-in-bihar-chunav-could-break-mahagathbandhan-article-2228188.html]Bihar Election: बिहार महागठबंधन में \“दरार\“! कांग्रेस ने साफ किया रुख- RJD उम्मीदवार वापस ले या \“खिलाफ लड़े\“ चुनाव अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 8:12 AM [/url]  
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/sikkim-orders-ban-on-firecrackers-and-single-use-plastic-ahead-of-diwali-2025-article-2228044.html]Diwali 2025 : दिवाली से पहले इस राज्य ने लगाया पटाखों पर बैन, दिया ये आदेश अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 7:41 PM [/url]  
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-metro-timings-changed-for-diwali-2025-check-out-this-new-update-article-2228011.html]Delhi Metro: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जान लें ये नया अपडेट अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 6:48 PM  
 
  
 
दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि, \“स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष नितेश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा, महासचिव मुंतिया फातिमा समेत कुल 28 छात्रों (19 पुरुष और 9 महिलाएं) को हिरासत में लिया। इस दौरान छह पुलिसकर्मी (चार पुरुष और दो महिलाएं) घायल हुए, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।\“  
 
  
 
  
 
   
 
  
 
  
 
जानकारी के मुताबिक, 3 अक्टूबर को जनरल बॉडी मीटिंग में मारपीट के मामले के बाद पुलिस की तरफ से एक्शन ना लिए जाने से लेफ्ट गुट के छात्र नाराज थे। इसी को लेकर छात्र प्रदर्शन करने निकले थे। |