search

राजनीतिक पार्टी बनाएगा नेपाल का Gen Z समूह, चुनाव लड़ने के लिए रखीं ये शर्तें

LHC0088 2025-10-19 04:07:16 views 1249
  

राजनीतिक पार्टी बनाएगा नेपाल का Gen Z समूह चुनाव लड़ने के लिए रखीं ये शर्तें (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के युवाओं के Gen Z समूह ने शनिवार को घोषणा की कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएगा। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि वे अगले साल होने वाले सामान्य चुनाव में तभी हिस्सा लेंगे जब उनकी कुछ मूलभूत शर्तें पूरी की जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में आम चुनाव 5 मार्च 2026 को होने हैं। यह समूह पिछले महीने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों से चर्चा में आया था, जिन प्रदर्शनों के बाद केपी शर्मा ओली को पद छोड़ना पड़ा था।
किसके नेतृत्व में चल रहा है आंदोलन?

यह आंदोलन मिराज धुंगान के नेतृत्व में चल रहा है। उन्होंने काठमांडू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि युवाओं को एकजुट करने और राजनीतिक रूप से सक्रिय करने के लिए पार्टी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य एजेंडा सीधे जनता द्वारा चुनी जाने वाली कार्यपालिका व्यवस्था और विदेश में रह रहे नेपाली नागरिकों को मतदान का अधिकार देना होगा।

साथ ही, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए नागरिकों की अगुवाई में जांच समिति बनाई जानी चाहिए और आर्थिक सुधार की स्पष्ट नीति लाई जानी चाहिए। धुंगाना ने कहा कि नेपाल की अर्थव्यवस्था रुकी हुई है क्योंकि बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए विदेश जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई सरकारें इस गंभीर समस्या को सुलझाने में नाकाम रहीं।
क्या है लक्ष्य?

आर्थिक नीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे पड़ोस में दो बड़े देश हैं जिनकी कुल आबादी तीन अरब से ज़्यादा है, हमें घरेलू उत्पादन बढ़ाकर इन बाज़ारों को लक्ष्य बनाना चाहिए।” उन्होंने अंतरिम सरकार से अपील की कि बंद पड़ी उद्योगों को दोबारा शुरू किया जाए और नए रोज़गार के अवसर बनाए जाएं। साथ ही, उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के विकास पर भी बल दिया।

वॉट्सएप में सेंधमारी पर इजरायली जासूसी कंपनी NSO को अमेरिकी कोर्ट का झटका, देश से बाहर करने की दी चेतावनी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138