search

प्रेमिका के चक्कर में मन्नू की हुई थी हत्या, दोस्त ने उतारा था मौत के घाट

Chikheang 2025-10-18 19:07:16 views 1265
  

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। जागरण  



जागरण संवाददाता, देवरिया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू गांव में पोखरे के समीप तीन दिन पूर्व 20 वर्षीय मन्नू यादव हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। युवक की हत्या उसके दोस्त ने प्रेमिका के चक्कर में थी। वह जिस युवती से प्रेम करता था उसे लेकर कुछ दिन पूर्व भगा था, इस बात की जानकारी मन्नू ने युवती के स्वजन व अन्य लोगों को दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी से खार खाए आरोपित ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई और चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर शव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में हत्या कर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की और घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू भी बरामद किया।  

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित अश्वनी गुप्ता पुत्र विरेन्द्र गुप्ता निवासी कोठिलवा थाना बनकटा व विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपित पंकज जायसवाल पुत्र भोला जायसवाल निवासी बहियारी बघेल थाना भाटपाररानी को बहियारी बघेल कुईचवर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपित अश्वनी गुप्ता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व दोनों आरोपित गण के रक्तरंजित कपड़े बरईठा पोखरे के पास शीशम के पेड़ के नीचे से बरामद किया गया। आरोपितों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह,.वरिष्ठ उप निरीक्षक आहुत कुमार यादव, हेका अखिलेश दूबे आदि शामिल रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953