search

गुजरात: साबरकांठा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 30 से ज्यादा गाड़ियां फूंकी और 10 घायल

deltin33 2025-10-18 18:08:22 views 1222
  

गुजरात के साबरकांठा में हिंसक झड़प। फोटो- एएनआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के साबरकांठा में 2 गुटों के बीच अचानक झड़प हो गई। इस दौरान इलाके में हिंसा छिड़ गई और आगजनी की घटनाएं देखने को मिली। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं,इस हिंसक झड़प में 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए 20 लोगों को हिरासत में लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह मामला साबरकांठा के माजरा गांव का है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान डीवाईएसपी अतुल पटेल ने बताया कि रात को तकरीबन 10:30 बजे पत्थरबाजी और आगजनी के साथ-साथ तोड़फोड़ की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो गया था।
पुलिस ने दर्ज की FIR

अतुल पटेल के अनुसार, “बीती रात 10:30 बजे माजरा गांव में आगजनी और पथराव की घटना हुई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसमें लगभग 110-120 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।“

अतुल पटेल ने बताया-


इस हिंसक झड़प में 20 से अधिक दो पहिया वाहन और 10 से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ तोड़ फोड़ की गई। वहीं, कई घरों की खिड़कियां भी तोड़ दी गईं। इस घटना में 10 लोग घायल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।


#WATCH | Sabarkantha, Gujarat: Several vehicles were set on fire and vandalised after a clash between two groups in Majra village, Sabarkantha, last night. Police have been deployed at the spot.

More details awaited pic.twitter.com/ry08KlWxUq— ANI (@ANI) October 18, 2025

भारी संख्या में पुलिस तैनात

पुलिस के अनुसार, दो समूहों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। बीती रात इसने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाने रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SIT

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521