search

हरिओम हत्याकांड मामले में रायबरेली पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अधिकारी, कार्रवाई पर जताई संतुष्टि

cy520520 2025-10-18 14:07:19 views 959
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में फतेहपुर निवासी हरिओम की हत्या के मामले में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के निदेशक उत्तम प्रकाश व वरिष्ठ अन्वेषक गिरीश राठौर शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने घटना से संबंधित विवेचना, गिरफ्तारी एवं न्यायिक कार्रवाई की प्रगति जानी। साथ ही जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई गई सरकारी सहायता, राहत राशि और पुनर्वास योजनाओं की भी जानकारी भी ली।  

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई तत्पर कार्रवाई से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में सहायता मिलेगी। बैठक के पश्चात आयोग के अधिकारी ऊंचाहार के नई बस्ती, इमलिहा का पुरवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक हरिओम की पत्नी संगीता से मुलाकात की। संगीता ने उन्हें बताया कि जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान किया गया है और सहायता की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऊंचाहार राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी गिरिजा त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, तहसीलदार ऊंचाहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निदेशक उत्तम प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।  

उन्होंने बताया कि मृतक के परिवारजन प्रशासनिक एवं पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हैं। इसके उपरांत आयोग के अधिकारी मृतक के परिवारजन से मुलाकात के लिए उनके मूलनिवास जनपद फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।

वरिष्ठ अन्वेषक गिरीश राठौर ने बताया कि मामले में अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में सभी अधिकारियों से जानकारी ली गई है। कार्रवाई से आयोग के निदेशक संतुष्ट हैं। पीड़ित परिवार से भी बयान लिए गए, वे भी संतुष्ट हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158678