WPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने बदली कोच। इमेज- एमआई एक्स
पीटीआई, मुंबई: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर और दो बार की विश्व कप विजेता लीसा नाइटली को अपनी महिला टीम का मुख्य कोच बनाया। नाइटली 1997 और 2005 में ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम की सदस्य थी और अब महिला क्रिकेट की सबसे सम्मानित कोचों में से एक हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दुनिया की शीर्ष लीगों में कोचिंग की है। मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग की सबसे कामयाब टीम है, जिसने तीन सत्र में दो बार 2023 और 2025 में खिताब जीते हैं। मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने कहा कि हम मुंबई इंडियंस परिवार में लीसा नाइटली का स्वागत करते हैं। महिला क्रिकेट की पुरोधा लीसा ने अपने जुनून, कौशल और जज्बे से उदीयमान क्रिकेटरों को प्रेरित किया है।
Say hello to two-time World Cup winner आणि आपल्या नवीन #WPL Head Coach - Lisa Keightley #AaliRe #MumbaiIndians pic.twitter.com/qmKTYhFiykShreyas Iyer, India Squad, India A captain, India A ODI series, IND A vs AUS A— Mumbai Indians (@mipaltan) September 25, 2025
नाइटली ने कहा कि मुंबई इंडियंस से जुड़ना गर्व की बात है। इस टीम ने डब्ल्यूपीएल में नये मानदंड कायम किए हैं। इस प्रतिभाशाली समूह के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं। नाइटली आस्ट्रेलिया के लिये नौ टेस्ट, 82 वनडे और एक टी20 खेल चुकी है।
ऐका ऐका! Our new #WPL Head Coach Lisa has a message for you ️#AaliRe #MumbaiIndians pic.twitter.com/UJba05ROLJ— Mumbai Indians (@mipaltan) September 25, 2025
यह भी पढ़ें- यूपी वॉरियर्स ने अभिषेक नायर को बनाया हेड कोच, पहले भी फ्रेंचाइजी के साथ कर चुके हैं काम |