search

दीपावली पर लखनऊ जाना है तो इस रास्ते से जाएंगे वाहन, आज रात से डायवर्जन लागू

Chikheang 2025-10-18 01:37:21 views 974
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अयोध्या धाम में दीपोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए जिले में शनिवार रात से यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात पुलिस ने लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय कर दिए हैं। यह व्यवस्था शनिवार रात 12 बजे से प्रभावी होगी। आवाश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से छूट मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर क्षेत्र से लखनऊ जाने वाले वाहन अब जीरो प्वाइंट कालेसर से हाईवे पर चढ़कर तेनुआ टोल प्लाजा से होते हुए लिंक एक्सप्रेस-वे के जरिए अपने गंतव्य तक जाएंगे। इसी तरह कुशीनगर और देवरिया जिले की ओर से लखनऊ जाने वाले सभी भारी वाहन भी अब सीधे हाईवे पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन्हें लिंक एक्सप्रेस-वे के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

सोनौली और महाराजगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को भी जीरो प्वाइंट कालेसर से लखनऊ मार्ग पर जाने से रोका जाएगा। ऐसे सभी वाहन तेनुआ टोल प्लाजा से होकर लिंक एक्सप्रेस-वे मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। गीडा क्षेत्र से निकलने वाले भारी वाहनों को विशेष रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्हें गीडा क्षेत्र के भीतर ही नियंत्रित किया जाएगा और बाद में लिंक एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा। एसपी यातायात राजकुमार पांडेय ने बताया कि भारी वाहनों के चालक वैकल्पिक मार्ग का पालन करें ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति न उत्पन्न करें। यातायात पुलिस की टीमें शनिवार को रात 12 बजे से ही हाईवे पर मुस्तैद हो जाएंगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953