deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

श्रेयसी सिंह के नामांकन में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बोले- यह चुनाव सरकार बनाने के साथ बिहार बचाने के लिए

deltin33 2025-10-17 22:38:19 views 597

  

विजय सिन्हा ने किया प्रचार। (जागरण फोटो)



संवाद सहयोगी, जमुई। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने के साथ-साथ बिहार बचाने के लिए भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार ने देश और बिहार को नई दिशा दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजद-कांग्रेस के शासनकाल में बिहार अपराध और उग्रवाद से त्रस्त था। वे शुक्रवार को जमुई विधानसभा से राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के नामांकन के उपरांत शिल्पा विवाह भवन में आयोजित सभा को संबंधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने 2.70 करोड़ परिवार की महिलाओं को 10,000 की मदद देने के साथ 125 यूनिट बिजली फ्री की। उपमुख्यमंत्री ने राजग कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर श्रेयसी सिंह को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास के मामले में रफ्तार पकड़ चुका है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक परिवार को मिल रहा है। लोगों का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जमुई से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने खेल के क्षेत्र में भारत का नाम दुनिया में रौशन करने का काम किया है। उन्होंने लोगों से श्रेयसी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राजग गठबंधन की सरकार में बिहार तरक्की की ओर बढ़ रहा है।

विपक्षी पार्टियों ने हमेशा बिहार को लूटने का काम किया। नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई सुरक्षित है। यही कारण है कि प्रदेश सड़क सहित विकास के सभी मामले में विकास कर रहा है।

प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने कहा कि आज मेरे लिए भावुक क्षण है। जमुई की महान जनता के आशीर्वाद से हमने पहली बार 2020 के चुनाव में कमल खिलाने का काम किया। पुनः यहां की जनता से अपील है कि आप अपना आशीर्वाद हमें देकर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।

सभा को औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सहित अन्य कई नेताओं ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाजपा नेता वृजनंदन सिंह ने किया। इस असवर पर बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, लोजपा ( आर) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह सहित बड़ी संख्या में राजग गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
71081