जागरण संवाददाता, इटावा। सिविल लाइंस पुलिस ने दो भाईयों इंद्रपाल यादव व अशोक यादव की गैंग्स्टर एक्ट में करीब 6 करोड़ रूपये की जमीन को शुक्रवार को चौबिया गांव में कुर्क कर लिया। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके पहले दोनों भाईयों फ्रैंडस कालोनी स्थित 1 करोड़ 13 लाख रूपये की कीमत के दो मकानों को भी कुर्क किया जा चुका है। तहसीलदार राजकुमार सिंह व सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस सुबह गांव मे पहुंची और लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा करते हुए सभी को यह जानकारी दी और बताया कि गैंग्स्टर अपराधी इंद्रपाल यादव व अशोक यादव की इस संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। अब इस संपत्ति की कोई खरीद फरोख्त नही कर सकता। दोनों भाईयों पर थाना फ्रैंडस कालोनी से गैंग्स्टर एक्ट लगा हुआ है। इस मामले की जांच सिविल लाइंस पुलिस द्वारा की जा रही थी। |