search

दिवाली से पहले IRCTC की ऐप और वेबसाइट डाउन, ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पा रहे यात्री

LHC0088 2025-10-17 17:08:24 views 1269
  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले इंडियन रेलवेज का टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC में तकनीकी खराबी देखने को मिली है। शुक्रवार को यूजर्स आईआरसीटीसी की ऐप और वेबसाइट से टिकट बुक नहीं कर पा रहे थे। यूजर्स ने इस प्लेटफॉर्म के आउटेज को रिपोर्ट किया है। यूजर्स का कहना था कि वे ऐप या वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

IRCTC की वेबसाइट और ऐप में यह आउटेज तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के साथ ही शुरू हो गई थी। इस दौरान काफी लोग रेल टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। यूजर्स का कहना था कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप में आई दिक्कत के चलते वे टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप और वेबसाइट में ज्यादा ट्रैफिक के चलते यह दिक्कत आई जिसके कारण यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक IRCTC के अधिकारियों ने भी माना कि टेक्नीकल समस्या के चलते लोगों को कुछ वक्त तक टिकट बुकिंग में परेशानी हुई थी। इसेकसाथ ही उनका यह भी कहना था कि उनकी टीम इस समस्या के हल के लिए लगातार काम कर रही है। जल्द ही आईआरसीटीसी की ऐप या वेबसाइट से यूजर्स टिकट बुक कर पाएंगे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें साइट डाउन और एरर के मैसेज दिख रहे हैं।

यह खबर अपडेट की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138