search

रुद्रनाथ की बुग्याली सुंदरता मोह गई सारा अली का मन, यात्रा मार्ग की सुदंरता देख हुई गदगद

deltin33 2025-10-17 11:07:03 views 882
  



जागरण संवाददाता, गोपेश्वर। अभिनेत्री सारा अली खान गंगोलगांव के लोगों के साथ 19 किमी का सफर पैदल तय कर गुरुवार को रुद्रनाथ धाम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रास्ते में लोगों से बातचीत की। उनका कहना था कि रुद्रनाथ यात्रा मार्ग की प्राकृतिक सुंदरता मन को मोह लेती है। यह यात्रा उनके लिए अविस्मरणीय है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे पूर्व, बीते दिनों सारा बाबा केदार की शरण में पहुंचीं और दर्शन कर उन्होंने मंदिर परिसर में ध्यान लगाया। इस दौरान उन्होंने मुख्य पुजारी केदार लिंग से आशीर्वाद भी लिया।  

सारा सुबह ल्वीणी बुग्याल से रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना हुईं। इस दौरान पनार बुग्याल, पितृधार, पंचगंगा व देवदर्शनी की सुदंरता देख वह गदगद नजर आईं। साथ चल रहे स्थानीय निवासियों ने उन्हें पितृधार के बारे में जानकारी दी। धाम पहुंचकर सारा ने दर्शन के साथ ही सरस्वती कुंड, सूर्या कुंड व नारदकुंड के जल से पंचस्नान किया।

उन्होंने पुजारी सुनील तिवारी से भी धाम का माहात्म्य जाना। सारा रुद्रनाथ धाम स्थित अस्थायी टेंट में ठहरी हैं। आज वह कपाट बंद होने के उत्सव में शामिल होंगी।  

चूल्हे में पकी दाल की दीवानी हुई सारा

रुद्रनाथ धाम में सारा ने एक अस्थायी ढाबे पर चूल्हे पर बन रहे भोजन को लेकर जानकारी ली। ढाबा संचालक देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि अभिनेत्री को अपने ढाबे में आता देख वह सकपका गए। उन्होंने रोटी-चावल के साथ राजमा की दाल और आलू व कंकोड़े (पहाड़ी करेला) की सब्जी बनाई हुई थी।

सारा ने भोजन टेस्ट किया और पूछा कि यह इतना स्वादिष्ट कैसे बना। देवेंद्र के अनुसार उन्होंने सारा को बताया कि राजमा में बद्री गाय के दूध से बने घी का तड़का लगाया गया है। साथ ही मसाले भी जैविक हैं। बद्री गाय बुग्यालों की जड़ी-बूटी खाती है, इसलिए उसके दूध का घी पौष्टिक होता है।

स्थानीय स्तर पर यह सुलभता से उपलब्ध है, इसलिए स्वाद बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग किया गया है। सारा ने रेसिपी जानकर ढाबा संचालक का धन्यावाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपने साथ आए कर्मचारी से राजमा के साथ बद्री गाय का घी भी साथ ले चलने को कहा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521