deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election 2025:मंत्री केदार गुप्ता की दोगुनी हुई संपत्ति, रिवाल्वर व बंदूक के भी शौकीन

deltin33 2025-10-17 04:07:19 views 1153

  

मंत्री केदार गुप्ता ने गुरुवार को नामांकन कराया। जागरण



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों की संख्या, संपत्ति समेत पूरा ब्योरा दिया जा रहा है।  

इसके अनुसार, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की चल अचल संपत्ति पिछले पांच वर्षों में दोगुनी हो गई थी। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में उनके पास चल अचल संपत्ति करीब 46 लाख रुपये की थी, जो बढ़कर अब करीब 87 लाख के आसपास पहुंच गई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार को उन्होंने कुढ़नी विस सीट के लिए भाजपा के टिकट पर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने पूरा ब्योरा भी दिया। उनके ऊपर वर्तमान में सदर थाना और नगर थाना में दो मुकदमा दर्ज है। ये मुकदमा वर्ष 2014 और 2015 में दर्ज किया गया था।  

सदर थाना में उनपर अनुसूचित जाति जनजाति पर अत्याचार करने का आरोप और नगर थाना में सरकारी आदेश के अवहेलना करने का मामला दर्ज है। जबकि 2020 में उनपर पांच मामले दर्ज थे। इसमें तो कमी आई है, लेकिन संपत्ति में वृद्धि हुई है।  

एफिडेविट में उन्होंने दर्शाया कि उनके पास एक ट्रैक्टर, दो स्कार्पियो, 60 ग्राम सोना, एक रिवाल्वर और एक बंदूक भी है। उनकी पत्नी के पास 170 ग्राम सोना है। जबकि 2020 में उनके पास एक ट्रैक्टर और एक स्कार्पियो था।  

जबकि सोना जितना 2020 में था, उतना भी अभी भी है। मंत्री ने विनायक मिशन यूनिवर्सिटी तमिलनाडू से 2012 में स्नातकोत्तर पास किया था। वर्ष 2021-22 से दोनों पति-पत्नी आयकर दाता हैं। उन्होंने 10 लाख रुपये का म्यूचुअल फंड भी करा रखा है।  
इसराइल मंसूरी पर दर्ज हैं दो मामले

कांटी से राजद विधायक इसराइल मंसूरी की चल अचल संपत्ति भी पांच साल में तिगुनी हो गई। वर्ष 2020 में उनके पास कुल संपत्ति करीब 12 लाख रुपये की थी, जबकि अब उनके पास करीब 36 लाख की कुल संपत्ति है।  

उनके पास 30 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 40 ग्राम सोना भी है। एक पिस्टल भी उनके पास है। उनके ऊपर दो मुकदमा भी दर्ज है। करजा थाना में वर्ष 2015 और कांटी थाना में वर्ष 2017 में मामले दर्ज हुए थे।  

पहला मामला सरकारी भवन पर पोस्टर चिपकाने का और दूसरा मामला सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का है। चार बैंक खातों में करीब 13 हजार रुपये जमा हैं। हाथ में नकदी तीन लाख 85 हजार और उनकी पत्नी के पास एक लाख 71 हजार रुपये कैश है।  

विधायक के पास एक ही स्कार्पियो है। उनके नाम पर बगाही में 23.5 डिसमिल भूमि भी है। भगवानपुर में आवासीय भवन है, जो करीब 564 वर्गफीट में अवस्थित है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
70328