search

अतिक्रमण पर मोहाली प्रशासन सख्त, सुबह से शाम तक चला बुलडोजर, गिराए अवैध निर्माण

deltin33 2025-10-17 00:07:24 views 929
  

झामपुर में कब्जा कर बनाए गए 12 मकान और मनाना में आठ ढांचे गिराए।  



जागरण संवाददाता, मोहाली। गांव झामपुर और मनाना क्षेत्रों में वीरवार को गमाडा टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। प्रशासन और गमाडा की संयुक्त टीम ने बुल्डोजर चलाकर अवैध ढांचों को गिरा दिया। यह कार्रवाई अवैध निर्माण को को रोकने के लिए की गई, लेकिन स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया है। अभियान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम तक चला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

झामपुर में कब्जा कर बनाए गए 12 मकान और मनाना में आठ ढांचे गिराए। टीम में गमाडा के इंजीनियर, पुलिसकर्मी और डेमोलिशन एक्सपर्ट शामिल थे। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण लगातार हो रहे थे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के लिए भारी बल तैनात किया था।

इस दौरान एक महिला ने कहा कि हमारे पास कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। प्रशासन ने एक रात पहले ही नोटिस दिया, हम कहां जाएं। झामपुर के एक प्रभावित परिवार ने बताया कि उनका कच्चा घर सड़क किनारे बना था, जहां वह वर्षों से रह रहे थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521