Gujarat Cabinet Expansion: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिपरिषद का शुक्रवार (17 अक्टूबर) को विस्तार किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता ने पहले बताया कि आगामी मंत्रिपरिषद विस्तार में राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं। इस फेरबदल में हर्ष सांघवी का प्रमोशन हो सकता है। वह वर्तमान में गुजरात के गृह और खेल राज्य मंत्री हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा पहली बार विधायक बनीं रिवाबा जडेजा का नाम चर्चा में है। वह भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं। वह मंत्रिमंडल में शामिल होंगी।
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिपरिषद का विस्तार शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे होगा। गुजरात के मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री हैं। इनमें आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं। जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं।
कुल 182 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बने। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-rjd-formula-accept-karo-lalu-yadav-tells-rahul-gandhi-and-kharge-on-mahagathbandhan-seat-sharing-article-2225631.html]\“RJD का फॉर्मूला स्वीकार करें\“: राहुल गांधी और खड़गे को लालू यादव की दो टूक, बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर \“महागठबंधन\“ में घमासान जारी अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 7:06 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/air-india-crash-pilot-father-approaches-supreme-court-demands-court-monitored-probe-article-2225634.html]Air India Crash: पायलट के पिता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 6:31 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/diwali-air-travel-relief-1700-additional-flights-during-the-festive-season-tickets-become-cheaper-article-2225591.html]Diwali air travel relief : फेस्टिव सीजन में 1700 अतिरिक्त उड़ानें शुरू, टिकट हुए सस्ते अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 6:21 PM
गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। राज्य सरकार ने सुबह ही घोषणा कर दी थी कि पटेल शुक्रवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। बीजेपी के एक सूत्र ने कहा, “पार्टी ने सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं। मुख्यमंत्री पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।“
सूत्रों के अनुसार, कई मंत्रियों को या तो खराब प्रदर्शन या विवादों में शामिल होने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। उत्तर गुजरात से भीखू सिंह परमार मनरेगा घोटाले में अपने बच्चों की कथित भूमिका को लेकर विवादों के बीच कैबिनेट से बाहर होंगे। मध्य गुजरात से बच्चू खाबड़ को भी उनके परिवार से जुड़े इसी तरह के आरोपों के बाद हटाया जाएगा।
इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी!
कनुभाई देसाई- वित्त
राघवजी पटेल- कृषि
कुंवरजी बावलिया- जल संसाधन
मुलुभाई बेरा- पर्यटन
कुबेर डिंडोर- शिक्षा
भानु बेन बाबरिया- महिला एवं बाल विकास
बच्चू भाई खाबड़- पंचायत
मुकेश पटेल- वन एवं पर्यावरण
भीखू सिंह परमार- नागरिक आपूर्ति
कुंवरजी हलपति- आजीविका विकास
ये भी पढ़ें- Gujarat Cabinet Resigns: CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर गुजरात की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा |