search

त्योहारों को लेकर रामपुर में पुलिस सतर्क, छह जोन और 16 सेक्टर में बांटा जिला

cy520520 2025-10-16 19:07:34 views 1252
  



आज बाजारों मेें ट्रैफिक प्लान के लिए व्यापारियों संग होगी मंत्रणा

जागरण संवाददाता, रामपुर। आगामी त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। त्योहार को लेकर देर तक बाजार खुल रहे हैं और लोग खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी को लेकर पुलिस गंभीर है। पुलिस ने जिले को छह जोन और 16 सेक्टर में बांट दिया है। सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने जोन व सेक्टर में भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजारों में यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए गुरुवार को पुलिस द्वारा व्यापारियों संग मंत्रणा की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आने वाले दिनों में कई त्योहार हैं। 18 को धनतेरस मनाई जाएगी और दीपावली पर्व 20 अक्टूबर को होगा। इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा और 22 अक्टूबर को भैया दूज मनाया जाएगा। छठ पूजा, गंगा स्नान जैसे पर्व भी होने हैं। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ अधिक होगी। ऐसे में पुलिस ने पहले ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि हमने जिले को छह जोन और 16 सेक्टर में बांट दिया है।

सभी क्षेत्राधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है, जबकि थाना प्रभारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। इन सभी को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने, चौराहों पर ड्यूटी चेक करने आदि निर्देश दिए गए हैं। धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों में चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए व्यापारियों के साथ गुरुवार को बैठक की जाएगी। व्यापारियों के सहयोग से ट्रैफिक प्लान बनाया जाएगा।


एसपी ने बाजार में की पैदल गश्त


  

पुलिस अधीक्षक त्योहारों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत रोजाना थानों का भ्रमण कर रहे हैं और बाजारों में पैदल गश्त कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने देर शाम केमरी थाने का भ्रमण किया। बाद में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बाजारों में पैदल गश्त की। उन्होंने बताया कि आगामी त्योहार, अपराध नियंत्रण, कानून/शांति व्यवस्था, मिशन शक्ति अभियान-पांच तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737