deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

बिहार चुनाव 2025: दूरदर्शन और AIR पर पार्टियों को मिलेगा मुफ्त प्रसारण समय, ECI ने जारी किए डिजिटल वाउचर

LHC0088 2025-10-16 18:12:58 views 268

  

बिहार विधानसभा चुनाव 2025



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने एक अहम फैसला लिया है। राज्य में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी (AIR) पर चुनाव प्रचार के लिए मुफ्त प्रसारण समय उपलब्ध कराया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को अधिक समान, पारदर्शी और व्यापक बनाना है। यह सुविधा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 39A के अंतर्गत दी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डिजिटल टाइम वाउचर से मिलेगी सुविधा

चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जारी बयान में बताया गया कि सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दलों को डिजिटल टाइम वाउचर जारी किए गए हैं। ये वाउचर एक IT प्लेटफॉर्म के ज़रिए दिए गए हैं, जिससे पार्टियां दूरदर्शन और AIR के माध्यम से अपने संदेश जनता तक पहुंचा सकेंगी।

  

प्रसारण का समय चुनाव की प्रक्रिया के बीच तय किया गया है, प्रत्याशी सूची प्रकाशित होने के दिन से लेकर मतदान के दो दिन पहले तक। कार्यक्रमों की टाइमिंग ड्रॉ ऑफ़ लॉट्स के जरिए तय होगी, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

सभी दलों को मिलेगा 45 मिनट का बेस टाइम

ECI के अनुसार, हर मान्यता प्राप्त पार्टी को दूरदर्शन और AIR पर 45 मिनट का न्यूनतम प्रसारण समय दिया जाएगा। इसके अलावा, पार्टी के पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

पार्टियों को अपने कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट और रिकॉर्डिंग पहले से जमा करनी होगी। ये रिकॉर्डिंग या तो प्रसार भारती द्वारा अनुमोदित स्टूडियो में की जा सकती है या फिर दूरदर्शन/AIR केंद्रों पर।

चुनावी बहस और पैनल डिस्कशन भी होंगे

इस बार सिर्फ एकतरफा प्रसारण ही नहीं, बल्कि पैनल चर्चाएं और बहस कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दूरदर्शन और AIR पर चुनावी मुद्दों को लेकर दो विशेष बहस कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे, जिनमें हर पात्र दल से एक प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाएगा। ये चर्चा एक स्वीकृत मॉडरेटर द्वारा संचालित की जाएगी।

  
चुनाव कार्यक्रम पर एक नजर

  • पहला चरण का मतदान: 6 नवंबर 2025
  • दूसरा चरण का मतदान: 11 नवंबर 2025
  • मतगणना: 14 नवंबर 2025
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67322