search

Aaj Ka Ank Jyotish 16 October 2025: मूलांक 1 वाले नए काम की करेंगे शुरुआत, पढ़ें आज की सलाह

deltin33 2025-10-16 11:06:41 views 1262
  

Aaj Ka Ank Jyotish 16 October 2025: आज का अंक राशिफल



भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। 7 और 8 की ऊर्जा आज एक मज़बूत और गहरी तरंग बनाती है। जहां नंबर 7 अंदर की ओर खींचता है। बुद्धि और स्पष्टता के लिए, वहीं नंबर 8 बाहर की ओर धकेलता है। शक्ति, क्रिया और अधिकार की ओर। यह मिश्रण हमसे मांग करता है कि हम अपनी भीतरी सच्चाई को बाहरी ज़िम्मेदारी के साथ जोड़ेंऔर साहस से कदम बढ़ाएं, लेकिन समझदारी के साथ। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से लेकर 3 तक का (Today Numerology Horoscope 2025) अंक ज्योतिष राशिफल। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अंक 1 (जन्म तिथि — 1, 10, 19, 28)

  

आपकी नेतृत्व क्षमता आज की महत्वाकांक्षी ऊर्जा के साथ अच्छी तरह मेल खाती है। पेशेवर रूप से यह दिन बड़े फैसले लेने और लंबी अवधि की योजनाएं शुरू करने के लिए अच्छा है। जब आप निष्पक्ष होकर नेतृत्व करेंगे तो सम्मान भी मिलेगा। रिश्तों में स्वतंत्रता और गर्मजोशी का संतुलन रखें। अत्यधिक हावी न हों।

  • शुभ रंग: गोल्ड
  • शुभ समय: दोपहर
  • वित्तीय सुझाव: ऐसे प्रोजेक्ट में निवेश करें जिनमें महत्वाकांक्षा और स्थिरता दोनों हों।
  • रिश्तों का सुझाव: अधिकार अच्छा है, लेकिन कोमलता विश्वास बनाती है।
  • संकल्प वाक्य: “मैं दूरदृष्टि, बुद्धि और शक्ति से नेतृत्व करता/करती हूं।”

अंक 2 (जन्म तिथि — 2, 11, 20, 29)

  

आपकी संवेदनशीलता आज की तीव्र ऊर्जा को सहज बनाती है। पेशेवर रूप से आप मीडिएटर की भूमिका में रहकर विवादों को सुलझा सकते हैं। रिश्तों में संवेदनशीलता और आत्मविश्वास का संतुलन बनाए रखें। आध्यात्मिक रूप से इन्टूशन्स आपको संतुलित फैसले लेने में मदद करेंगे।

  • शुभ रंग: सिल्वर
  • शुभ समय: सुबह
  • वित्तीय सुझाव: साझेदारी में वृद्धि की संभावना है, लेकिन स्पष्टता बनाए रखें।
  • रिश्तों का सुझाव: करुणा शक्ति संघर्षों पर भारी पड़ती है।
  • संकल्प वाक्य: “मैं संवेदनशीलता को साहस और बुद्धि से संतुलित करता/करती हूं।”

अंक 3 (जन्म तिथि — 3, 12, 21, 30)

  

आपकी स्वाभाविक क्रिएटिविटी आज मजबूत ज़मीन पर टिकेगी। पेशेवर रूप से संवाद, प्रेज़ेंटेशन और कल्पनाशील प्रोजेक्ट के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में जब खुशी ज़िम्मेदारी से जुड़ती है तो गहराई आती है। आध्यात्मिक रूप से आभार प्रकट करना आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ समय: शाम
  • वित्तीय सुझाव: क्रिएटिव काम में अनुशासन लाकर सफलता मिलेगी।
  • रिश्तों का सुझाव: हल्केपन में सच्चाई जोड़ें।
  • संकल्प वाक्य: “मैं क्रिएटिविटी को शक्ति और उद्देश्य से जोड़ता/जोड़ती हूं।”


यह भी पढ़ें- Weekly Numerology Horoscope 13 to 19 October 2025: इस हफ्ते किस मूलांक को मिलेगा मेहनत का फल

यह भी पढ़ें- Weekly Numerology Horoscope 13 to 19 October 2025: इस हफ्ते मूलांक 5 वाले बनाएंगे फैमिली ट्रिप का प्लान

यह अंकज्योतिष राशिफल Astropatri.com की विशेषज्ञ अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। प्रतिक्रिया हेतु संपर्क करें: hello@astropatri.com

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521