search

BJP Candidate List: भाजपा ने बिहपुर से ई शैलेंद्र और पीरपैंती से मुरारी पासवान को बनाया उम्मीदवार, देर रात मिला BJP का सिंबल

LHC0088 2025-10-16 05:12:57 views 1182
  

BJP Candidate List: भाजपा ने बिहपुर से इंजीनियर शैलेंद्र और पीरपैंती से मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है।



जागरण संवाददाता, भागलपुर। BJP Candidate List 3, Bihar Election 2025 भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 18 उम्मीदवारों की अंतिम सूची बुधवार रात को जारी कर दी। देर रात भाजपा ने बिहपुर विधानसभा से ई. कुमार शैलेंद्र को टिकट दे दिया है। शैलेंद्र 17 तारीख को नामांकन करेंगे। गुरुवार को वह बिहपुर पहुंच जाएंगे। लेकिन पीरपैंती में ललन पासवान का टिकट काटते हुए मुरारी पासवान को पार्टी ने मैदान में उतारा है। पार्टी का यह कदम क्षेत्रीय समीकरण और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब इन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों और विपक्ष के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने पीरपैंती सुरक्षित सीट से मुरारी पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने भाजपा विधायक ई. ललन कुमार और पूर्व विधायक अमन पासवान, संजय पासवान, देवेन्द्र चौधरी, महादेव रजक, ब्यूटी विश्वास पासवान,  रामविलास दास जैसे कई दिग्गजों से पछाड़ कर टिकट हासिल किया। भाजपा से टिकट प्राप्त करने के लिए मुरारी पासवान की चर्चा 2015 के ही विधानसभा चुनाव से ही हो रही थी। वर्ष 2015 और 20 के विधानसभा चुनावों में तो उन्हें टिकट नहीं मिल पाया, लेकिन इस बार भाजपा से उन्होंने टिकट प्राप्त कर ली।  

मुरारी पासवान बाल्यकाल में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। नित्य शाखा जाते हैं। संघ की प्रत्येक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेते हैं। संघ में दंड व पदाविन्यास के शिक्षक हैं।  वे संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. उद्यम चंद्र शर्मा से काफी प्रभावित हुए थे। उद्यम जी के साथ उन्होंने काफी प्रवास भी किया था। उन्होंने 2005 में नागपुर जाकर संघ की सर्वोच्च तृतीय वर्ष का प्रशिक्षण लिया था। वे कई वर्षों तक आरएसएस और भाजपा में विस्तारक भी थे।

गृहस्थ जीवन में आने में बाद वे वर्षों तक संघ के पदाधिकारी के रूप में काम किया। पीरपैंती खंड कार्यवाह, जिला संपर्क प्रमुख, जिला प्रचार प्रमुख, भारतीय मजदूर संघ में भागलपुर जिला मंत्री,  प्रदेश मंत्री व प्रेदश संगठन मंत्री जैसे कई दायित्वों को निभाया। भारतीय मजदूर संघ को विस्तार देने के लिए संगठन ने उन्होंने पश्चिम बंगाल भी भेजा था।

भागलपुर में भाजपा के रोहित पांडेय के जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्हें पार्टी में जिला मंत्री का दायित्व दिया गया था, इसके बाद रोहित पांडेय के दूसरे कार्यकाल में मुरारी पासवान जिला महामंत्री बने। जिला अध्यक्ष संतोष साह के कार्यकाल में खगड़िया लोकसभा में भी मुरारी पासवान ने विस्तारक के रूप में काम किया था। वे पार्टी में काफी सक्रिय हैं। पीरपैंती के सुंदरपुर गांव के निवासी हैं। सामाजिक गतिविधि में काफी रूचि लेते हैं। वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138