search

डेराबस्सी में दिल दहला देने वाली घटना, नशे में पोते ने की दादी की बेरहमी से हत्या, गले पर चाकू से किए कई वार

cy520520 2025-10-16 00:08:11 views 1262
  



संवाद सहयोगी, डेराबस्सी। गुलाबगढ़ रोड स्थित गली नंबर 9 में शराब के नशे में पोते ने दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। हमेशा नशा करने से रोकने पर दादी से झगड़ता रहता था। गुप्ता कॉलोनी के मकान नंबर 1665 में रहने वाला आशीष ने मंगलवार देररात नशे में दादी 70 वर्षीय गुरबचन कौर पर हमला कर दिया और दादी के गले पर चाकू से कई वार किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

छिपाने के लिए शव के ऊपर गैस सिलेंडर रख दिया और ऊपर से चादर डाल दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा तड़के करीब तीन बजे हुआ, जब पड़ोसियों ने घर में लंबे समय तक सन्नाटा देखकर अंदर झांका। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मां बोलीं, मुझे देखते ही भाग गया

युवक की मां शिक्षिका हैं। उन्होंने ने बताया जब वह मंगलवार रात करीब 2:50 बजे स्कूल से घर लौटी और दरवाजा खोला तो आशीष उसे देखते ही भाग गया। उस वक्त घर में सन्नाटा था। अंदर जाकर देखा तो मां गुरबचन कौर का शव पड़ा था। आशीष पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार था और हर रोज शराब पीता था। वह दादी से अक्सर बहस करता था, क्योंकि दादी उसे नशे से रोकती थीं।

आशीष के भाई सतेंद्र सैनी ने कहा कि दादी से रात करीब 1:30 बजे बात हुई थी। मैंने उन्हें बताया कि मेरा कोरियर आया है, आप बाहर से ले लो। उन्होंने कोरियर लेकर घर में रख लिया था। कुछ घंटे बाद ही यह घटना हो गई। परिवार के अनुसार, आशीष का एक लड़की से अफेयर था, जो टूटने के बाद वह टूट गया और शराब पीने का आदी बन गया।

थाना डेराबस्सी के प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि हमें सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशीष को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737