search

e-KYC ना कराने पर अब नहीं मिलेगी ये बड़ा लाभ, एटा के 13 लाख 14 हजार लोग होंगे प्रभावित

Chikheang 2025-10-16 00:07:56 views 1267
  



जागरण संवाददाता, एटा। सरकार कार्ड धारकों की ई-केवाईसी करा रही है। जिससे कार्ड धारक के परिवार में पता लग सके कि वास्तविकता में कितनी यूनिट हैं। इसे लेकर ई-केवाईसी कराई जा रही है। इसके लिए राशन की दुकानों पर निशुल्क व्यवस्था की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इतने लोगों को मिल रहा खाद्यान्न

जिले में 13 लाख 14 हजार अधिक यूनिट का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। जिनकी ई-केवाईसी कराने के लिए सरकार ने आदेश जारी किया है। जिसे लेकर जिले के अधिकारियों ने जागरूकता कैंप आदि लगाते हुए 12 लाख यूनिट की यह प्रक्रिया पूरी करा दी है।

इसके बाद एक लाख से अधिक लोगों की ई-केवाईसी प्रक्रिया शेष रह गई है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी जल्द कराने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी यह प्रक्रिया न कराने वालों का राशन होल्ड कर दिया जाएगा। जो यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी मिल सकेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953