search

Lucknow News: आग की चपेट में आने से महिला की मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

deltin33 2025-10-15 08:06:05 views 1269
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। बंथरा कस्बे में आग की चपेट में आने से घायल हुई महिला ऐश्वर्या की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। उनके पिता ने दहेज हत्या के आरोप लगाते हुए पति और महिला के सास-ससुर के खिलाफ बंथरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

कानपुर नगर के चकेरी निवासी अशोक तिवारी ने बेटी ऐश्वर्या की शादी चार फरवरी 2022 को उन्नाव के केवनी निवासी शिव प्रकाश के पुत्र पियूष से की थी। शिव प्रकाश परिवार के साथ बंथरा में रहते हैं। अशोक ने बताया कि चार अक्टूबर को उन्हें बेटी के आग में झुलसने की सूचना दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ससुराल के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को इलाज के दौरान ऐश्वर्या की मौत हो गई। अशोक ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल के लोग दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे।

अशोक के मुताबिक दामाद पियूष उनकी बेटी को करंट लगाकर प्रताड़ित करता था। उन्होंने पियूष के साथ ही पिता शिव प्रकाश और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बयान में महिला ने बताई थी आपबीती

मृतका के परिवारजन के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने घायल पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। इसमें पीड़िता ने बताया था कि पति छोटी-छोटी बातों पर बुरी तरह पीटता था। कई बार उसने करंट लगाया और पहले भी जान से मारने के प्रयास किए। परिवार ने समझाया लेकिन वह लोग नहीं माने। आखिरकार बेटी को मौत के घाट उतार दिया। परिवार ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521